18 वर्ष पुराने मामलें में फरार स्थाई वारंटी गिरफतार
//प्रेस नोट//
//छतरपुर पुलिस//
18 वर्ष पुराने मामलें में फरार स्थाई वारंटी गिरफतार
श्री पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर श्री सचिन शर्मा, श्रीमान् अति0पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह के मार्गदर्शन मेंश्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह जी के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनॉक 23/11/21 को प्रधान आरक्षक बृजेश गुप्ता प्रधान आरक्षक रविंद्र मिश्रा आरक्षक जनक सिंह परिहार आरक्षक विनोद प्रजापति के द्वारा मुखबिर की सूचना पर हमराही स्टाफ की मदद से थाना के अप0क्र130/2013 धारा – 279,337.338 भादवि में फरार स्थाई वारंट जागे उफ जागेश्वर गुप्तापिता मन्नू लाल गुप्ता उम्र 31 वर्ष निवासी सेडरा थाना बक्सवाहा हाल देरी रोड छतरपुर को गिरफतार किया गया। स्थाई वारंटी 8 वर्ष से उक्त मामलें में फरार था, जो भोपाल में रहकर फरारी काट रहा था। जिसका स्थाई वारंट माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था। वारंटी उपरोक्त को बाद गिरफतारी माननीय न्यायालयमें पेश किया गया। उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे , प्रधान आरक्षक वृजेंद गुप्ता रविंद्र मिश्रा आरक्षक जनक सिंह परिहार आरक्षक विनोद प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।